Home » Uncategorized » मोंठ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, दो बाइक सीज, 10 चालान।

मोंठ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, दो बाइक सीज, 10 चालान।

मोंठ पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान, दो बाइक सीज, 10 चालान।

मोंठ : कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोंठ पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान कोतवाल राजेश पाल सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर चलाया गया, जिसमें पुलिस टीम ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहन जांच की।
चेकिंग के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन, बीमा और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की। अभियान के दौरान दो मोटरसाइकिल बिना वैध कागजात के पाई गईं, जिन्हें तत्काल प्रभाव से सीज कर दिया गया। वहीं नियमों का उल्लंघन करने वाले 10 वाहन चालकों के चालान किए गए।
पुलिस द्वारा किए गए चालानों से कुल 13,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इस दौरान कोतवाल राजेश पाल सिंह ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने और आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की सख्त हिदायत दी।
उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी लगातार चलाए जाएंगे, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाया जा सके और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

35 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ—आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली मोंठ परिसर में उपजिलाधिकारी अवनीश तिवारी की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।