Home » Uncategorized » नगर पंचायत में बस स्टैंड के ठेके की बोली, 56 लाख 30 हजार में श्री गुरु बालाजी सिक्योरिटी सर्विस को मिला ठेका

नगर पंचायत में बस स्टैंड के ठेके की बोली, 56 लाख 30 हजार में श्री गुरु बालाजी सिक्योरिटी सर्विस को मिला ठेका

नगर पंचायत में बस स्टैंड के ठेके की बोली, 56 लाख 30 हजार में श्री गुरु बालाजी सिक्योरिटी सर्विस को मिला ठेका

मोंठ–नगर पंचायत में स्थित बस स्टैंड के संचालन हेतु ठेके की बोली की प्रक्रिया नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न हुई। इस प्रक्रिया में कई ठेकेदारों और फर्मों ने भाग लिया और पारदर्शी तरीके से बोली लगाई गई। नगर पंचायत प्रशासन की मौजूदगी में पूरी प्रक्रिया को नियमानुसार संपन्न कराया गया।
ठेका प्रक्रिया की शुरुआत में सबसे पहली बोली शिवा कंस्ट्रक्शन द्वारा लगाई गई, जिसने बस स्टैंड संचालन के लिए 29 लाख 60 हजार रुपये की बोली प्रस्तुत की। इसके बाद गिरि कंस्ट्रक्शन, दुबे कंस्ट्रक्शन के ठेकेदारों द्वारा भी क्रमशः बोली बढ़ाई जाती रही। बोली प्रक्रिया के दौरान प्रतिस्पर्धा काफी देखने को मिली और कई फर्मों ने बस स्टैंड संचालन के लिए अपनी-अपनी बोली लगाई।लगातार बढ़ती बोली के बीच अंततः सबसे अधिक बोली 56 लाख 30 हजार रुपये की लगाई गई, जिसे श्री गुरु बालाजी सिक्योरिटी सर्विस द्वारा प्रस्तुत किया गया। यह बोली सबसे अधिक होने के कारण नियमानुसार फर्म को बस स्टैंड संचालन का ठेका प्रदान कर दिया गया।नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि देवेंद्र गुसाँई एवं लिपिक राजीव यादव ने बताया कि पूरी बोली प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के अनुसार संपन्न कराई गई। नगर पंचायत प्रशासन का कहना है कि बस स्टैंड का ठेका अधिक राशि में जाने से नगर पंचायत की आय में भी वृद्धि होगी, जिससे नगर के विकास कार्यों को गति मिलेगी। बस स्टैंड से प्राप्त होने वाली आय का उपयोग नगर की सफाई व्यवस्था, सड़क निर्माण, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य जनहित के कार्यों में किया जाएगा।इस मौके पर एसआई प्रतीक श्रीवास्तव,सभासद एवं अनेक लोग मौजूद रहे।
–पशु हाट बाजार का ठेका राहुल गिरि 5100 रुपये का हुआ एवं होर्डिंग का ठेका हरिशंकर तिवारी मामू का 18000 का हुआ।

99 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *