गड़वार(बलिया):
कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक की स्थानीय शाखा कर्मचारियों की कमी के कारण सप्ताह में मात्र दो दिन बुधवार व गुरुवार को ही खुल रहा है।शेष दिन बैंक प्रबंधक की चिलकहर गांव की शाखा में ड्यूटी लगती है।जिससे बैंक प्रबंधक के न रहने पर बैंक बंद रहता है।जिससे खाताधारकों को लेनदेन करने में घोर फजीहतों का सामना करना पड़ रहा है।वैसे भी खाताधारकों को इस बैंक में जमा अपना पैसा निकालने में काफी भागदौड़ व फजीहत का सामना करना पड़ रहा है।इस शाखा से खाताधारकों को कई वर्षों से अपनी जमा धनराशि में से काफी भागदौड़ व मिन्नतों के बाद कभी कभार मात्र हजार से लेकर दस हजार रुपए तक ही मिल पा रहें हैं।जिससे काफी रोष है।
10 Views
