Home » Uncategorized » मोंठ में सिंधी संत सुरेंद्र दास का स्वागत, होली मिलन समारोह में शामिल हुए युवा नेता वरुण यादव

मोंठ में सिंधी संत सुरेंद्र दास का स्वागत, होली मिलन समारोह में शामिल हुए युवा नेता वरुण यादव

मोंठ में सिंधी संत सुरेंद्र दास का स्वागत, होली मिलन समारोह में शामिल हुए वरुण यादव
मोंठ। नगर के सिंधी पंचायत गुरुद्वारा में अयोध्या से पधारे सिंधी संत सुरेंद्र दास जी के मोंठ आगमन पर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। इस अवसर पर नगर के युवा नेता वरुण यादव ने गुरुद्वारा पहुंचकर संत सुरेंद्र दास जी का स्वागत-सत्कार किया तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान गुरुद्वारा परिसर में सिंधी समाज द्वारा होली मिलन समारोह का भी आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। होली मिलन कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने फूलों की होली  खेलकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे का संदेश दिया।
सिंधी संत सुरेंद्र दास जी ने अपने आशीर्वचन में कहा कि होली का पर्व प्रेम, सद्भाव और एकता का प्रतीक है। हमें इस पर्व को मिल-जुलकर मनाना चाहिए तथा समाज में आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखना चाहिए।
युवा नेता वरुण यादव ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज के लिए प्रेरणादायक होता है। उन्होंने संत सुरेंद्र दास जी का मोंठ आगमन पर स्वागत करते हुए उनके आशीर्वाद को अपने लिए सौभाग्य बताया।
इस दौरान गुरुद्वारा परिसर में भक्ति, उत्साह और सौहार्द का वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में सिंधी समाज के कई गणमान्य लोग व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

87 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *