Home » Uncategorized » समथर में पाइप लाइन के लिए सड़के खोद डाली लेकिन सही करना भूले

समथर में पाइप लाइन के लिए सड़के खोद डाली लेकिन सही करना भूले

समथर-समथर नगर में पाइप लाइन बिछाने के बाद भी सड़क का निर्माण न होने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के कई मोहल्लों में करीब दो साल पहले पानी की पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू किया गया था। उस समय सड़कों को खोदकर पाइप लाइन तो डाल दी गई, लेकिन उसके बाद आज तक सड़कें ठीक नहीं कराई गईं।

सड़कें टूटी और उबड़-खाबड़ होने के कारण रोजाना आने-जाने वाले लोगों को कठिनाई होती है। खासकर बुजुर्गों, बच्चों और दोपहिया वाहन चालकों को अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के समय स्थिति और भी खराब हो जाती है, क्योंकि गड्ढों में पानी भर जाने से हादसे का खतरा बना रहता है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पाइप लाइन बिछाने का काम लगभग दो साल से चल रहा है, लेकिन अभी तक न तो सड़कें ठीक की गई हैं और न ही पानी की सप्लाई शुरू हो पाई है। इससे लोगों में काफी नाराजगी देखी जा रही है।
नगरवासियों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क का निर्माण कराया जाए और पानी की सप्लाई शुरू की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का समाधान हो सके।

:::: एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने कहा कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़के ठीक कराने के लिए निर्देशित किया गया है।

58 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *