मोंठ–नगर में महान कृष्ण भक्त भक्त कर्माबाई की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर नगर के साहू समाज द्वारा भव्य कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।जयंती के अवसर पर नगर के प्रमुख मार्गों से होकर एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भक्त कर्माबाई की आकर्षक झांकी सजाई गईं,शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई निकली शोभायात्रा का पुष्पबर्षा कर स्वागत किया गया।वक्ताओं ने भक्त कर्माबाई के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के प्रति सच्ची भक्ति और समर्पण का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत किया। उनकी भक्ति से प्रेरणा लेकर हमें भी सच्चे मन से भगवान की सेवा और मानवता की सेवा करनी चाहिए,इस मौके अनेक लोग मौजूद रहे।
63 Views
