Home » Uncategorized » पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी निषाद पार्टी, बम्हरौली में हुई बैठक

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी निषाद पार्टी, बम्हरौली में हुई बैठक

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी निषाद पार्टी, बम्हरौली में हुई बैठक

मोठ। तहसील क्षेत्र के ग्राम बम्हरौली में निषाद पार्टी की एक महत्वपूर्ण बैठक निषाद मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक का आयोजन समाजसेवी रमेश चंद्र रायकवार के नेतृत्व में हुआ। इसमें पार्टी के जिला प्रभारी महेश कुमार रैकवार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

बैठक में वर्ष 2026 में होने वाले पंचायत चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। जिला प्रभारी महेश कुमार रैकवार ने कहा कि निषाद पार्टी पंचायत चुनाव में सक्रिय रूप से भाग लेगी और जिले की सभी जिला पंचायत सदस्य सीटों पर पार्टी अपने प्रत्याशी उतारेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए बूथ स्तर से लेकर ब्लॉक, विधानसभा और जिला स्तर तक पदाधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय रहकर संगठन को मजबूत करें और पार्टी की नीतियों को जनता तक पहुंचाएं।

बैठक की अध्यक्षता शिव कुमार रायकवार ने की, जबकि संचालन रमेश चंद्र रायकवार ने किया।

इस दौरान मनीराम रायकवार, राजेश कुमार रायकवार, रामकिशोर रायकवार, ओमप्रकाश रायकवार, शिवाजीत रायकवार, बद्री प्रसाद रायकवार, भुवनेश रायकवार, फूलवती रायकवार, पूजा रायकवार (नगर अध्यक्ष, महिला मोर्चा झांसी), अनिल रायकवार, भगत सिंह रैकवार, रविकांत केवट (विधानसभा प्रभारी गरौठा), राजेश रैकवार, राजेंद्र रैकवार, जौरा सहित कई कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

89 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *