Home » Uncategorized » स्नैचिंग के दौरान महिला की मौत, बैग छीनते समय बाइक से गिरी

स्नैचिंग के दौरान महिला की मौत, बैग छीनते समय बाइक से गिरी

जालौन। जिले के कुठौंद थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई स्नैचिंग की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। शंकरपुर चौकी क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरे ने एक महिला का बैग छीन लिया। बैग छीनते समय महिला असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी दर्दनाक मौत हो गई।
दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और लुटेरे की तलाश की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *