Home » Uncategorized » मोंठ में विश्व हिन्दू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व रामोत्सव की तैयारियों को मिलेगी नई गति।

मोंठ में विश्व हिन्दू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व रामोत्सव की तैयारियों को मिलेगी नई गति।

मोंठ में विश्व हिन्दू परिषद की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन विस्तार व रामोत्सव की तैयारियों को मिलेगी नई गति
मोंठ–विश्व हिन्दू परिषद झांसी-ग्रामीण द्वारा संगठन को और अधिक सशक्त तथा सक्रिय बनाने के उद्देश्य से मोंठ नगर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक नगर अध्यक्ष जीतू सोनी के आवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें नगर टोली के रिक्त दायित्वों की पूर्ति, संगठन के विस्तार तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया।बैठक में रामकुमार अहिरवार, रामेंद्र सोनी एवं नगर संयोजक शिवम बाल्मीकि सहित नगर के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने नगर स्तर पर संगठन को अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा नई टोली के गठन पर चर्चा की।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. घनश्याम दास गंधी, जिला संपर्क प्रमुख श्री शैलेन्द्र व्यास एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री शैलेन्द्र द्विवेदी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री अनिरुद्ध तिवारी ने विश्व हिन्दू परिषद की कार्यपद्धति, संगठन की विचारधारा तथा समाज में संगठन की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि जो कार्यकर्ता संगठन के कार्यों के लिए समय, समर्पण और ऊर्जा देने को तत्पर हों, वे आगे आकर दायित्व ग्रहण करें।
बैठक में विशेष रूप से बजरंग दल की जिला टोली के लिए भी सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ताओं के चयन को लेकर चर्चा की गई। साथ ही मोंठ नगर की नई टोली के गठन एवं विभिन्न दायित्वों के लिए कार्यकर्ताओं के चयन पर भी विचार-विमर्श किया गया।
बैठक के दौरान आगामी रामोत्सव कार्यक्रम को मोंठ नगर में भव्य, दिव्य एवं जनभागीदारी के साथ आयोजित करने की रूपरेखा भी तैयार की गई। इसके अतिरिक्त मातृशक्ति एवं दुर्गावाहिनी की नगर संयोजिका के चयन को लेकर भी चर्चा हुई। नगर अध्यक्ष श्री जीतू सोनी ने दो से तीन दिनों के भीतर पूर्ण सूची तैयार कर संगठन को उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य मोंठ नगर में संगठनात्मक कार्यों को नई गति देना, कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपकर संगठन को मजबूत बनाना तथा आगामी कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर सफल बनाना रहा।

31 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *