Home » Uncategorized » झांसी: मध्य प्रदेश के चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोंठ बड़े राजा।

झांसी: मध्य प्रदेश के चंदेरी के पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे  पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष मोंठ बड़े राजा।

पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने पहुंचे बड़े राजा
वरिष्ठ भाजपा नेता एवं चंदेरी विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में गहरा दुःख व्याप्त है।  श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी-बड़ी हस्तियां उनके मध्य प्रदेश स्थित निज निवास महुअन पहुंच रही हैं।
इसी क्रम में मोंठ के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष अनुरुद्ध कुमार यादव उर्फ बड़े राजा भी महुअन पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत पूर्व विधायक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि राव राजकुमार यादव एक सरल, मिलनसार और जनसेवा के प्रति समर्पित नेता थे। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में क्षेत्र के विकास और जनता की सेवा के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया।
उनके निधन से न केवल भाजपा बल्कि पूरे क्षेत्र की जनता ने एक अनुभवी और जनप्रिय नेता को खो दिया है। उनके कार्यों और विचारों को सदैव याद किया जाएगा।
पूर्व विधायक के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, सामाजिक संगठनों के लोग तथा बड़ी संख्या में आमजन पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं।

93 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *