સમાચાર ફ્લેશ
भानु सहाय की अगुवाई में झांसी पहुंची बुंदेलखंड राज्य निर्माण की जनआक्रोश रथ यात्रा, मशाल जुलूस निकालकर जताया आक्रोश गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश। बीडीओ मोंठ मोंठ– झाँसी मेडिकल कॉलेज की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पत्थरगड्डी उखाड़ने वालों को चिह्नित कर अभियोग पंजीकृत कराएं: एसडीएम मोंठ कूड़े के ढेर में मिली सरकारी दवा एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
Home » Uncategorized » मोंठ– झाँसी मेडिकल कॉलेज की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया।

मोंठ– झाँसी मेडिकल कॉलेज की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया।

मोंठ– झाँसी मेडिकल कॉलेज की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। टीम में डॉ. सत्येंद्र शुक्ला, डॉक्टर तारीक अंसारी और डॉ. धर्मेंद्र शामिल रहे।निरीक्षण के दौरान सीएचसी मोंठ के अधीक्षक डॉ. माता प्रसाद राजपूत ने अस्पताल की व्यवस्थाओं और संचालित सेवाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। टीम ने कायाकल्प योजना के तहत अस्पताल की साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया।इस दौरान दवा वितरण कक्ष, मरहम पट्टी कक्ष, डेंटल रूम, लेबर रूम सहित विभिन्न वार्डों का बारीकी से निरीक्षण किया गया। टीम ने अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं और व्यवस्थाओं को परखा तथा आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के बाद टीम अस्पताल की व्यवस्थाओं से संतुष्ट नजर आई और भविष्य में सेवाओं को और बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।इस मौके पर डॉ कमलेन्द्र सिंह, रोहित गुप्ता, शशिकांत राजपूत, मनीषा जैन, चंदन सिंह, स्तुति सिंह,बीपीएम धीरज किशोर गुप्ता, एचईओ मनोत कुमार, एआरओ सर्वेश कुमार, चीफ फार्मासिस्ट हरीशंकर, स्टाफ नर्स कार्तिक शर्मा, कुलदीप यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

63 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।