સમાચાર ફ્લેશ
भानु सहाय की अगुवाई में झांसी पहुंची बुंदेलखंड राज्य निर्माण की जनआक्रोश रथ यात्रा, मशाल जुलूस निकालकर जताया आक्रोश गर्मी को देखते हुए पेयजल व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश। बीडीओ मोंठ मोंठ– झाँसी मेडिकल कॉलेज की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोंठ का निरीक्षण किया। समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ। पत्थरगड्डी उखाड़ने वालों को चिह्नित कर अभियोग पंजीकृत कराएं: एसडीएम मोंठ कूड़े के ढेर में मिली सरकारी दवा एल्बेंडाजोल के सैकड़ों पैकेट, स्वास्थ्य विभाग पर उठे सवाल
Home » Uncategorized » समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

समथर- कस्बे में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गुरुवार के दिन ANM पद पर कार्यरत ममता नगाइच के 37 वर्ष के सफल कार्यकाल पूर्ण होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग के मोठ अधीक्षक डॉ एमपी राजपूत की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर चिकित्सा प्रभारी संगुल तिवारी ने ममता नगाइच के लंबे सेवाकाल की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने अपने 37 वर्षों के कार्यकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ स्वास्थ्य विभाग की सेवा की। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिसे हमेशा याद किया जाएगा।

विदाई समारोह के दौरान स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों, कर्मचारियों और अन्य स्टाफ ने ममता नगाइच के साथ बिताए गए अनुभवों को साझा किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सहकर्मियों ने उन्हें स्मृति चिन्ह और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।
इस मौके पर डा एकता तिवारी, केडी मिश्रा, रानू सोनी, अनूप तिवारी, देवेंद्र कुमार, रश्मि, भुवन, सरनाम कुशवाहा, नितिन गुप्ता, हरनाम कुशवाहा, रोहित सविता, सौरभ नगाइच सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *