સમાચાર ફ્લેશ
.डॉ सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मनोनीत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ झाँसी एलीट ने मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस, कृत्रिम अंग वितरण शिविर का समापन 9 मार्च को बुंदेलखंड के झांसी रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद झांसी, जालौन और ललितपुर के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें। पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद
Home » Uncategorized » .डॉ सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मनोनीत

.डॉ सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मनोनीत

प्रदेश संयोजक सरदार रणवीर सिंह ने किया मनोनयन

सोनभद्र। बागी बलिया की माटी के यशस्वी सपूत , ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन उ प्र के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रहे वरिष्ठ पत्रकार डा. सौरभ कुमार को सामाजिक संस्था प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश मार्गदर्शन मंडल का सदस्य मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन प्रदेश संयोजक वरिष्ठ पत्रकार सरदार रणवीर सिंह द्वारा किया गया।

गौरतलब है कि प्रयास सामाजिक सेवा समिति के प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य रहे सोनभद्र के वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार पंडित मिथिलेश प्रसाद द्विवेदी जी के निधन के बाद से यह पद रिक्त था, जिस पर अब प्रदेश संयोजक सरदार रणवीर सिंह ने डा. सौरभ कुमार जी को नामित किया है।

उल्लेखनीय है कि बलिया जनपद के गड़वार कस्बा निवासी वरिष्ठ पत्रकार डा. सौरभ कुमार प्रदेश के बड़े पत्रकार संगठनों में शुमार ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के करीब चार दशक तक निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष रहे और गड़वार में स्थापित ग्रामीण पत्रकार एशोसिएशन के पौधे को प्रदेश में वटवृक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
प्रयास सामाजिक सेवा समिति के समस्त पदाधिकारियों सदस्यों ने सौरभ कुमार जी के प्रयास से जुड़ने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

8 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *