સમાચાર ફ્લેશ
.डॉ सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मनोनीत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ झाँसी एलीट ने मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस, कृत्रिम अंग वितरण शिविर का समापन 9 मार्च को बुंदेलखंड के झांसी रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद झांसी, जालौन और ललितपुर के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें। पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद
Home » Uncategorized » बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें।

बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें।

मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने बनाई तीन टीमें
झांसी: बुंदेलखंड के झांसी जनपद के मऊरानीपुर में शनिवार शाम अज्ञात हमलावरों ने पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना उस समय हुई जब वह अपनी भतीजी की शादी के निमंत्रण पत्र बांटने के लिए घर से निकला था। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू करते हुए हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित कर दी हैं।
नई बस्ती निवासी सतीश श्रीवास (38) की मां पहले इसी वार्ड से पार्षद रह चुकी हैं। सतीश ठेकेदारी का काम करता था और उसके खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार वह पिछले महीने ही जेल से जमानत पर रिहा होकर बाहर आया था। परिजनों ने बताया कि उसकी भतीजी की शादी अगले सप्ताह तय है, जिसके लिए वह शनिवार शाम करीब चार बजे मोटरसाइकिल से रिश्तेदारों और परिचितों को शादी का कार्ड देने के लिए निकला था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे जब सतीश सुखनई नदी के मझघटा पुल के पास दमेले चौराहे के नजदीक पहुंचा, तभी पीछे से आए दो बदमाशों ने उस पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली लगते ही सतीश सड़क पर गिर पड़ा और हमलावर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद वहां से गुजर रहे राहगीरों ने उसे लहूलुहान हालत में पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही सीओ मऊरानीपुर जितेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आसपास के लोगों से पूछताछ की। गंभीर रूप से घायल सतीश को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति भी मेडिकल कॉलेज पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली।
पुलिस शुरुआती जांच में हत्या के पीछे निजी रंजिश की आशंका जता रही है। प्रेम प्रसंग और जमीन विवाद सहित कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। एसएसपी ने बताया कि हमलावरों की पहचान के लिए आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा किया गया है।

51 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *