पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी वाहन में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार नामजद
झांसी। आईजीआरएस से संबंधित शिकायत के निस्तारण के लिए पहुंची पुलिस टीम पर आरोपियों ने हमला कर दिया। आरोप है कि नशे में धुत युवक ने पहले पुलिस से अभद्रता की और बाद में परिजनों के साथ मिलकर पुलिस पर पथराव कर दिया। घटना में सरकारी वाहन के शीशे टूट गए और पुलिस उपकरण भी क्षतिग्रस्त हो गए। चौकी प्रभारी की वर्दी तक फाड़ दी गई। मामले में चार लोगों को नामजद करते हुए मुकदमा दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार पुलिया नंबर नौ चौकी प्रभारी दीपक कुमार शुक्रवार रात आईजीआरएस की शिकायत की जांच के सिलसिले में नगरा क्षेत्र के आजादपुरा मोहल्ला स्थित सीताराम वाटिका के पास पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद संतोष श्रीवास नामक युवक शराब के नशे में पुलिस टीम से उलझ गया और अभद्र भाषा का प्रयोग करने लगा। पुलिस ने उसे थाने चलने के लिए कहा तो वह और अधिक उग्र हो गया।
बताया गया है कि कुछ ही देर में उसके परिजन भी मौके पर इकट्ठा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया। आरोप है कि घर की छत पर चढ़कर महिलाओं ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। अचानक हुए पथराव से पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान सरकारी जीप के शीशे टूट गए और पुलिस का कैमरा भी क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान चौकी प्रभारी की वर्दी भी फाड़ दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस बल को आता देख मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि घर के अन्य लोगों ने दरवाजे बंद कर लिए। बताया जाता है कि पुलिस के अंदर आने पर कुछ लोग छत से कूदकर जान देने की धमकी देने लगे, जिसके बाद पुलिस टीम वहां से लौट आई।
देर रात चौकी प्रभारी दीपक कुमार की तहरीर पर संतोष श्रीवास, उसकी पत्नी मिलन, पुत्र आदित्य और शांति देवी समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा, पथराव और उपद्रव करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी तुलसीराम पांडेय ने बताया कि आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
સમાચાર ફ્લેશ
.डॉ सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मनोनीत
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन
रोटरी क्लब ऑफ झाँसी एलीट ने मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस, कृत्रिम अंग वितरण शिविर का समापन 9 मार्च को
बुंदेलखंड के झांसी रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद झांसी, जालौन और ललितपुर के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा।
बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें।
पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद
Home
»
Uncategorized
»
पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद
पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद
Mardul Pandey
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन
March 8, 2026
7:40 pm
कैबिनेट मंत्री के समथर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
March 8, 2026
8:40 am
