સમાચાર ફ્લેશ
.डॉ सौरभ कुमार प्रयास सामाजिक सेवा समिति प्रदेश मार्गदर्शन मंडल के सदस्य मनोनीत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर अस्मिता लीग का आयोजन रोटरी क्लब ऑफ झाँसी एलीट ने मनाया महिला सशक्तिकरण दिवस, कृत्रिम अंग वितरण शिविर का समापन 9 मार्च को बुंदेलखंड के झांसी रेंज के अंतर्गत आने वाले तीनों जनपद झांसी, जालौन और ललितपुर के पुलिस थानों में निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। बुंदेलखंड के झांसी के मऊरानीपुर में पूर्व पार्षद के बेटे की गोली मारकर हत्या, आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने बनाई तीन टीमें। पुलिस टीम पर पथराव, सरकारी जीप में तोड़फोड़; दरोगा की वर्दी फाड़ी, चार आरोपी नामजद
Home » Uncategorized » कैबिनेट मंत्री के समथर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री के समथर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कैबिनेट मंत्री के समथर आगमन पर विश्व हिंदू परिषद कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

समथर — उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के समथर पहुंचने पर विश्व हिंदू परिषद द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया । इस दौरान उन्होंने समथर स्थित विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात की । विश्व हिंदू परिषद के कार्यालय पर जिला सहमंत्री भरतशरण नगाइच ‘मोनू’ सहित संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया एवं शॉल श्रीफल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया । मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से बातचीत करते हुए संगठन के कार्यों की सराहना की और उन्हें समाज सेवा तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । उन्होंने कहा कि समाज को मजबूत बनाने में सामाजिक और धार्मिक संगठनों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और विकास कार्यों को लेकर भी चर्चा की गई । कार्यकर्ताओं ने मंत्री के समथर आगमन पर खुशी व्यक्त की और क्षेत्र के विकास के लिए सहयोग की अपेक्षा जताई । इस मौके पर रावसाहब गुर्जर,दिलीप परिहार,डॉ वी कुमार,मोहित उदेनिया,चंद्रशेखर बघेल,बबलू गुर्जर,मनीष राना,नितिन गुप्ता आदि मौजूद रहे

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *