Home » Uncategorized » गर्मी को देखते हुए गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था के निर्देश।

गर्मी को देखते हुए गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था के निर्देश।

गर्मी को देखते हुए गौशालाओं में बेहतर व्यवस्था के निर्देश।

मोंठ: खंड विकास अधिकारी मोंठ कुलदीप मिश्रा ने ग्राम पंचायतों में संचालित गौशालाओं की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी ग्राम पंचायत सचिवों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो गया है, ऐसे में गौशालाओं में रखे गए निराश्रित गोवंश के लिए विशेष प्रबंध किए जाना आवश्यक है।
खंड विकास अधिकारी ने सचिवों को निर्देशित करते हुए कहा कि गौशालाओं में पशुओं के लिए पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। इसके साथ ही तेज धूप और गर्मी से बचाव के लिए छाया की समुचित व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर गौशालाओं में पानी और छाया की कमी के कारण पशुओं को परेशानी होती है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि गौशालाओं में साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए तथा पशुओं के लिए चारा और अन्य आवश्यक सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। यदि कहीं भी व्यवस्थाओं में लापरवाही पाई गई तो संबंधित ग्राम पंचायत सचिव और जिम्मेदार कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
खंड विकास अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने कहा कि शासन द्वारा निराश्रित गोवंश के संरक्षण और देखभाल के लिए गौशालाओं का संचालन कराया जा रहा है, इसलिए सभी जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी अपनी जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा के साथ पालन करें। उन्होंने सचिवों को निर्देश दिया कि समय-समय पर गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जानकारी लें और किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल समाधान कराएं।
उन्होंने कहा कि पशुओं की सुरक्षा और देखभाल में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। ग्राम पंचायत स्तर पर गौशालाओं की व्यवस्थाएं सुचारू रखने के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी निभानी होगी।

21 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *