Home » Uncategorized » होली पर अवैध शराब बिक्री करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम।

होली पर अवैध शराब बिक्री करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम।

होली पर अवैध शराब बिक्री करने पर होगी कड़ी कार्रवाई: एसडीएम।

मोंठ : आगामी होली पर्व को देखते हुए प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। एसडीएम मोंठ अवनीश तिवारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है।
एसडीएम ने सभी शराब कारोबारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य रूप से करें। यदि कोई दुकानदार अवैध रूप से शराब की बिक्री करता हुआ पाया गया या निर्धारित समय से अधिक बिक्री करता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जरूरत पड़ने पर लाइसेंस भी निरस्त किया जा सकता है।
प्रशासन की ओर से क्षेत्र में लगातार निगरानी की जाएगी और पुलिस तथा आबकारी विभाग की टीमें सक्रिय रहेंगी। एसडीएम ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब की बिक्री की जानकारी मिले तो तुरंत प्रशासन को सूचित करें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
उन्होंने कहा कि होली का त्योहार शांति और सौहार्द के साथ मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों से दूर रहें।

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *