Home » Uncategorized » मोंठ में नेहरू नगर हाइवे पर अंदर ब्रिज बनानें की उठी मांग।

मोंठ में नेहरू नगर हाइवे पर अंदर ब्रिज बनानें की उठी मांग।

मोंठ–मोंठ क्षेत्र के नेहरू नगर हाइवे कट पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं से नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में चिंता का माहौल बना हुआ है। आए दिन यहां छोटे-बड़े हादसे होते रहते हैं, जिनमें कई लोग घायल हो चुके हैं।और कई लोगो की मौत हो चुकी है स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हाइवे पर तेज रफ्तार से गुजरने वाले भारी वाहनों के कारण यह कट अत्यंत खतरनाक बन गया है। स्कूल के बच्चे, बुजुर्ग और दुपहिया वाहन चालक सबसे अधिक जोखिम में रहते हैं।
क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अंडरब्रिज निर्माण की मांग उठाई है। लोगों का कहना है कि यदि यहां अंडरब्रिज बन जाए तो हाइवे पार करने वालों को सुरक्षित मार्ग मिल सकेगा और दुर्घटनाओं में काफी कमी आएगी। नगर के व्यापारियों, समाजसेवियों और युवाओं ने भी इस मांग का समर्थन करते हुए जनप्रतिनिधियों से शीघ्र कार्रवाई की अपील की है।इस संबंध में गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत से वार्ता की गई। विधायक ने बताया कि नेहरू नगर हाइवे कट पर अंडरब्रिज निर्माण का प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि शासन स्तर पर स्वीकृति मिलते ही कार्यवाही प्रारंभ कर दी जाएगी। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है और वे इस मुद्दे को गंभीरता से उठा रहे हैं।
स्थानीय नगर के मेहबूब खान,छोटू दांगी,संजू यादव ने आदि लोगो ने उम्मीद जताई है कि शासन जल्द ही प्रस्ताव को मंजूरी देगा, ताकि क्षेत्र में हो रही दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल लोग प्रशासन से हाइवे कट पर संकेतक बोर्ड, स्पीड ब्रेकर और पुलिस की नियमित तैनाती जैसी अस्थायी व्यवस्थाएं करने की मांग भी कर रहे हैं।यदि अंडरब्रिज का निर्माण होता है तो न केवल नेहरू नगर बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों को भी सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। क्षेत्रवासियों को अब शासन के निर्णय का इंतजार है और सभी की निगाहें इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर टिकी हुई हैं।

3 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *