Home » Uncategorized » मोंठ–आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

मोंठ–आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।

मोंठ–आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे से संपन्न कराने के उद्देश्य से कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी अभिनाश तिवारीएवं क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतीय ने की।
बैठक में एसडीएम ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि होली आपसी प्रेम और सौहार्द का पर्व है। इसे मिलजुल कर मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्रशासन की प्राथमिकता है, लेकिन इसमें आमजन का सहयोग भी आवश्यक है। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।
सीओ ने कहा कि होली के अवसर पर विशेष पुलिस गश्त की व्यवस्था की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगा। डीजे एवं तेज ध्वनि विस्तारक यंत्रों के प्रयोग को निर्धारित समय सीमा के भीतर ही अनुमति दी जाएगी। उन्होंने युवाओं से अपील की कि हुड़दंग, जबरन रंग डालने या नशे की हालत में वाहन चलाने जैसी गतिविधियों से बचें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में उपस्थित व्यापारियों ने बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपने सुझाव दिए। नगर के चौराहों और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की विशेष निगरानी रखने की मांग की गई। इस पर अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि त्योहार के दौरान निगरानी बढ़ाई जाएगी तथा बिजली, पानी एवं साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया जाएगा।कोतवाल राजेश पाल सिंह ने सभी लोगो से अपील की कि होली को प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाएं, जिससे मोंठ क्षेत्र में शांति और सौहार्द की मिसाल कायम रहे।इस मौके पर अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमल प्रताप सिंह,शिवम तिवारी,राजा जौरा,वरुण यादव,सभासद बबलू खरे,भारती,रामदास,आकाश सिंह, हुकुम सिंह,परवेज खान,संजू खान, संदीप यादव,मंजीत राजपूत,राजू खान,गुठल यादव सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

2 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *