Home » Uncategorized » विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विभिन्न उपकरणों के अनोखे मॉडल

विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने बनाए विभिन्न उपकरणों के अनोखे मॉडल


,गड़वार(बलिया):
क्षेत्र के बभनौली स्थित एपेक्स स्कूल में रविवार को छात्र-छात्राओं द्वारा विज्ञान विषय पर आधारित अनेक प्रकार के मॉडल और प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी में विद्यालय के कक्षा तृतीय से ग्यारहवीं तक के छात्र छात्राओं ने भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।उद्घाटन विद्यालय के संरक्षक सुभाष चंद्र उपाध्याय ने किया।बच्चों द्वारा बनाए गए ग्लोबल वार्मिंग, ज्वालामुखी, सीड जर्मिनेशन, वाटर साइकिल, वाटर प्यूरीफायर,चन्द्रयान,हाइड्रोलिक क्रेन, ए.आई. आधारित रोबोट, सूक्ष्मदर्शी, कार्बन प्यूरीफायर,पर्यावरण सुरक्षा ,स्मार्ट सिटी, , चंद्रयान, सोलर सिस्टम, चंद्र ग्रहण एवं सूर्यग्रहण, पर्यावरण एवं जल संरक्षण, स्वसन तंत्र, रक्त परिसंचरण तंत्र, पाचन तंत्र, उत्सर्जन तंत्र,ट्रैफिक कंट्रोल, वर्षा जल संरक्षण एवं प्रदूषण के दुष्प्रभाव सहित अनेक विषयों से सम्बंधित प्रदर्शनी लगाई गई तो वहीं कला में रुचि रखने वाले बच्चों ने विभिन्न प्रकार की कलाकृतियां ,चित्र, मिट्टी की मूर्तियां बनाकर अपने चित्रकला को प्रदर्शित किया। छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए विभिन्न उपकरणों के मॉडलों एवं कलाकृतियों की लोगों ने बहुत सराहना किया। वहीं विद्यालय में होली मिलन का कार्यक्रम भी बहुत भव्य तरीके से मनाया गया जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आए सभी अभिभावकों का विद्यालय के प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय के द्वारा अबीर एवं गुलाल लगाकर सम्मान किया गया। प्रबंधक इंजीनियर धनंजय उपाध्याय और शैलेश मोहन पांडेय ने अभिभावकों के साथ बच्चों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन व हौसलाअफजाई करते हुए करते हुए समस्त छात्र छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया। उप प्रधानाचार्य नरेंद्र प्रताप सिंह ने सभी आगन्तुकों का आभार व्यक्त किया।

2 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–नगर क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद पॉलीथिन का उपयोग खुलेआम किया जा रहा है। बाजारों, सब्जी मंडियों और किराना दुकानों पर दुकानदार धड़ल्ले से ग्राहकों को पॉलीथिन थमाते नजर आ रहे हैं।