Home » Uncategorized » मोंठ में आज निकलेगी भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं निशान यात्रा।

मोंठ में आज निकलेगी भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं निशान यात्रा।

मोंठ में आज निकलेगी भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं निशान यात्रा।

मोंठ : कस्बा मोंठ में रविवार को भव्य श्री श्याम संकीर्तन एवं निशान यात्रा का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजन श्री खाटू श्याम सेवा समिति एवं समस्त नगरवासी मोंठ के तत्वावधान में किया जा रहा है।
कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11 बजे श्री गुरुदेव मंदिर से निशान यात्रा प्रारंभ होगी, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई राम दरबार लॉन तक पहुंचेगी। इस दौरान श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों और भजन-कीर्तन के साथ बाबा श्याम के जयकारे लगाते हुए शामिल होंगे।
शाम 6 बजे से राम दरबार लॉन में भव्य श्याम संकीर्तन का आयोजन होगा, जो देर रात तक चलेगा। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन गायिका कृतिका मालवीय (इटारसी), भजन गायक केशव तिवारी, तथा मानसी त्रिवेदी (कानपुर) अपने भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगी। वहीं श्याम म्यूजिकल ग्रुप ग्वालियर द्वारा साउंड व्यवस्था की जाएगी।
आयोजकों के अनुसार कार्यक्रम में भव्य दरबार, इत्र वर्षा, अखंड ज्योत, अमृत वर्षा, दिव्य दर्शन, भजन वर्षा, छप्पन भोग और भव्य श्रृंगार मुख्य आकर्षण रहेंगे। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना को देखते हुए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से कार्यक्रम में पहुंचकर बाबा श्याम का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समिति के सदस्य और नगरवासी जुटे हुए है।

8 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *