Home » Uncategorized » सरकारी आवास निर्माण सामग्री का भुगतान के बाद पैसा लेकर भागा दुकानदार, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

सरकारी आवास निर्माण सामग्री का भुगतान के बाद पैसा लेकर भागा दुकानदार, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

सरकारी आवास निर्माण सामग्री का भुगतान के बाद पैसा लेकर भागा दुकानदार, पीड़ित ने पुलिस से लगाई गुहार।

मोंठ: कस्बे में सरकारी आवास के निर्माण के लिए सामग्री खरीदने गए एक व्यक्ति ने नगद भुगतान किया। उसके बाद दुकानदार पैसा लेकर भाग गया। कुछ देर बाद जब दुकानदार का पिता दुकान पर आया और उसने उसके पुत्र की शिकायत की तो दुकानदार के पिता ने उसे अपमानित कर भगा दिया।पीड़ित ने दुकानदार पर पैसे लेने के बाद सामान देने से मना करने और अपमानित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के अनुसार कस्बा मोंठ के मातनपुरा निवासी कमलकांत कुशवाहा को सरकारी आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए स्वीकृति मिली थी। मकान निर्माण के लिए उन्होंने स्थानीय एक निर्माण सामग्री की दुकान से सीमेंट , सरिया व अन्य सामग्री लेने की बात तय की। आरोप है कि दुकानदार ने सामग्री देने के नाम पर पहले ही 50 हजार रुपए भुगतान ले लिया।
पीड़ित का कहना है कि पैसे लेने के बाद दुकानदार ने कहा सामग्री लेने के लिए वाहन लाओ तो वह लेने चला गया। वापिस आने पर दुकानदार नहीं मिला। कुछ देर बाद उसका पिता दुकान पर आया तो उसने पूरी बात पिता को बताई। पीड़ित ने जब अपने पैसे के बदले सामग्री देने की बात कही तो आरोप है कि दुकानदार के पिता ने उन्हें अपमानित कर दिया और दुकान से भगा दिया।
घटना के बाद पीड़ित काफी परेशान है। उनका कहना है कि सरकारी आवास का निर्माण कार्य रुका हुआ है और सरकार द्वारा उसे भुगतान मिला था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए अपने पैसे वापस दिलाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। स्थानीय लोगों का कहना है ।

80 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *