Home » Uncategorized » मोठ- होली के पावन पर्व के अवसर पर बार संघ के अधिवक्ताओं ने सिविल जज शुभम चौधरी को अवीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

मोठ- होली के पावन पर्व के अवसर पर बार संघ के अधिवक्ताओं ने सिविल जज शुभम चौधरी को अवीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

मोठ- होली के पावन पर्व के अवसर पर बार संघ के अधिवक्ताओं ने सिविल जज शुभम चौधरी को अवीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान सिविल जज ने भी सभी अधिवक्ताओं को गुलाल लगाते हुए आगामी होली की बधाई दी। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और यह हमें आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी से शांति और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान न्यायालय परिसर में उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा। इस अवसर पर बार संघ के अध्यक्ष लालजी सिंह गुर्जर, सचिव अखिलेश कुमार, संजय बादल, फूल सिंह पाल, पंकज प्रभात चचौदिया, अरविंद समाधिया, संतोष यादव, अनिरुद्ध कुमार दुबे, मिलिंद्र श्रीवास्तव सहित अनेक अधिवक्ता एवं कोर्ट स्टाफ उपस्थित रहा।

100 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *