સમાચાર ફ્લેશ
तहसील कोंच का डीएम ने किया वार्षिक सघन निरीक्षण दिशा बैठक: मऊरानीपुर में ट्रामा सेंटर की पहल, एनएचएआई सिक्स लेन के 21 ओवरब्रिज प्रस्तावित नारी शक्ति का संदेश लेकर 7800 किमी साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय झांसी पहुंचीं, डीएम ने किया स्वागत झांसी सहित 10 मंडलों में खुलेंगे स्पोर्ट्स कॉलेज, 50 एकड़ भूमि चिन्हित करने के निर्देश समथर: तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल। समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।
Home » Uncategorized » नारी शक्ति का संदेश लेकर 7800 किमी साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय झांसी पहुंचीं, डीएम ने किया स्वागत

नारी शक्ति का संदेश लेकर 7800 किमी साइकिल यात्रा पर निकली आशा मालवीय झांसी पहुंचीं, डीएम ने किया स्वागत

झांसी। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले की निवासी आशा मालवीय नारी शक्ति, देशभक्ति और अदम्य साहस का संदेश लेकर 7800 किलोमीटर की साइकिल यात्रा पर निकली हैं। जयपुर से शुरू हुई उनकी यह यात्रा गुजरात होते हुए कन्याकुमारी तक जाएगी। झांसी पहुंचने तक वह करीब 3200 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी हैं।

कलेक्ट्रेट चैंबर में जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने उनका पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया और साहसिक पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि नारी शक्ति यदि संकल्प ले तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। सरकार भी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए विभिन्न क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि आशा की यह यात्रा युवाओं को आगे बढ़ने और अपने सपनों को साकार करने की प्रेरणा देगी। उन्होंने उनके उज्ज्वल भविष्य और सुरक्षित यात्रा की कामना की।

आशा मालवीय ने बताया कि उन्होंने फिजिकल एजुकेशन में पीजी किया है और लंबे समय से युवाओं, विशेषकर महिलाओं को फिटनेस और आत्मनिर्भरता के लिए प्रेरित कर रही हैं। उन्होंने कहा कि उनकी इस यात्रा का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, साहस और राष्ट्रप्रेम की भावना को मजबूत करना है।

कठिन मौसम और लंबी दूरी जैसी चुनौतियों के बावजूद उनका उत्साह कायम है। झांसी पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। आशा का कहना है कि यदि हौसले बुलंद हों तो कोई भी मंजिल दूर नहीं होती।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) शिव प्रताप शुक्ल, अपर जिलाधिकारी (न्याय) अरुण कुमार गौड़ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

11 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।