સમાચાર ફ્લેશ
समथर: तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल। समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया । होली से पहले बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंडक तो दोपहर में तेज धूप का अहसास, लोग पड़ रहे बीमार। मोंठ कोतवाल राजेश पाल सिंह ने चौकीदारों को रात्रि गश्त बढ़ाने के दिए निर्देश, सतर्क रहने की दी हिदायत। मुख्यमंत्री जन सहभागिता योजना” के तहत किसान उठा सकते हैं लाभ। मोंठ में प्राचीन गणेश मंदिर बना आस्था का प्रमुख केंद्र।
Home » Uncategorized » समथर: तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल।

समथर: तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल।

तेज रफ्तार बाइक खड़े डंपर से टकराई, दंपति समेत तीन घायल
समथर : थाना समथर क्षेत्र में त्रयोदशी में शामिल होने जा रहे एक दंपति की मोटरसाइकिल सड़क किनारे खड़े डंपर में जा घुसी, जिससे पति-पत्नी और उनकी मासूम बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया।
जानकारी के अनुसार राजेश पुत्र प्रकाश (40 वर्ष) निवासी आदित्यपुरम, दीनदयाल नगर ग्वालियर में किराए के मकान में रहकर सैलून की दुकान चलाता है। बुधवार को वह अपनी पत्नी पूनम (35 वर्ष) और सात वर्षीय पुत्री कृष्णा के साथ मोटरसाइकिल से त्रयोदशी में शामिल होने के लिए ग्वालियर से दवोह होते हुए पूंछ अपने साढ़ू के यहां जा रहा था। समथर क्षेत्र में अचानक मोटरसाइकिल का संतुलन बिगड़ गया और सड़क किनारे खड़े डंपर में जा टकराई।
टक्कर इतनी तेज थी कि तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के राहगीरों ने तुरंत थाना समथर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को सरकारी एम्बुलेंस 108 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोठ भेजा।
वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए तीनों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया।

5 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

समथर — बुंदेलखंड निर्माण मोर्चा के नेतृत्व में बुंदेलखंड राज्य बनाए जाने हेतु बुंदेलखंड वासियों से संपर्क करने के लिए निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा का समथर में स्वागत किया गया एवं सहभागिता कर समर्थन किया गया ।