સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना।

मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना।

मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। तहसील समाधान दिवस में राजस्व विभाग के 12, पुलिस विभाग के 6, पूर्ति विभाग का 1 तथा अन्य विभागों के 16 सहित कुल 35 शिकायती पत्र प्राप्त हुए। इनमें से दो प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को जांच एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु अधीनस्थों को दिये गये और कहा की शिकायती पत्रों का समय सीमा के भीतर पूर्ण पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
——-ग्राम छिरौना निवासी रूबी देवी ने शिकायती पत्र देते हुये वताया कि गांव में सरकारी रास्ते / नाली पर विपक्षीगणों द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर मकान निर्माण कर लिया गया है। जवकी उपजिला मजिस्ट्रेट मोठ न्यायालय के आदेश के बावजूद अब तक कब्जा नहीं हटाया गया। पीड़िता ने यह भी कहा कि वह दर्जनों बार तहसील समाधान दिवस एवं मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन हर बार जांच के नाम पर मामला निस्तारित कर दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन से रास्ता और नाली को कब्जामुक्त कराए जाने की मांग की।
—– ग्राम बम्हरौली निवासी हाजी रजा खान ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ शिकायती पत्र प्रस्तुत करते हुए बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पुलिया से लगा मार्ग अधूरे नाले के कारण खतरनाक बना हुआ है। नाला खुदा पड़ा होने से आए दिन बच्चे, बुजुर्ग व राहगीर गिरकर घायल हो रहे हैं। कई बार शिकायत के बावजूद न तो नाला निर्माण पूरा हुआ और न ही सड़क का कार्य। ग्रामीणों ने शीघ्र निर्माण कराए जाने की मांग की।
तहसील समाधान दिवस में पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय श्रोतिय, तहसीलदार ज्ञानेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार दीपक कुमार, राजस्व लेखपाल ,कानूनगो, सहित मोठ, पूछ, समथर, शाहजहॉपुर, चिरगांव के थाना प्रभारी एवं उपनिरीक्षक उपस्थित रहे।

10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.