સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » पूंछ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर छापा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पूंछ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर छापा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

पूंछ थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन पर छापा, ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त

झांसी जनपद के पूंछ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परैछा में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है। बीती रात खनिज विभाग और पूंछ पुलिस की संयुक्त टीम ने घाट क्षेत्र के आसपास छापेमारी अभियान चलाया। कार्रवाई के दौरान टीम को रास्ते में एक ट्रैक्टर-ट्रॉली आती दिखाई दी, जिसमें बालू भरी हुई थी।

संयुक्त टीम को देखकर ट्रैक्टर चालक घबरा गया और वाहन को खेत की ओर मोड़ते हुए तेजी से भगा ले गया। इस दौरान ट्रॉली में भरी बालू खेत में गिर गई। चालक ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया। पुलिस ने तत्काल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

कोतवाल वेद प्रकाश पांडे ने बताया कि पकड़े गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को खनिज विभाग को सुपुर्द कर दिया गया है। वाहन के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। चालक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं और संबंधित लोगों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। लगातार मिल रही शिकायतों के आधार पर छापेमारी की जा रही है और आगे भी यह अभियान जारी रहेगा। पुलिस एवं खनिज विभाग की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए अवैध खनन पर स्थायी रोक लगाने की मांग की है।

24 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.