मोंठ। कस्बा मोंठ के मोहल्ला महावीरन पुरा में सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने ले गई देर रात तक दोनों पक्ष थाने में बैठे रहे ।बताया जाता है कि मोहल्ले में सड़क का निर्माण कराया जा रहा है । जिसका विरोध मोहल्ले में रहने वाले देवेंद्र अग्रवाल ने करते हुए बताया कि सड़क उनकी भूमिधरी नंबर से निकाली जा रही है जो साजिश के तहत बनाई जा रही है।
जिस जमीन से सीसी सड़क निकाली जा रही है उसका कुछ हिस्सा देवेन्द अग्रवाल की भ भारी जमीन से निकाला जा रहा है देवेंद्र का कहना है कि विवादित जमीन उसकी निजी संपत्ति है उसकी रजिस्ट्री देवेंद्र के पास है। देवेंद्र अग्रवाल के विरोध को खारिज करते हुए मोहल्ले के लोगों को कहना है कि सड़क का निर्माण उनके मकानो तक पहुंचने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। शुक्रवार को अचानक सड़क निर्माण को रोकते हुए बीच में अपनी तरफ से दीवाल का निर्माण शुरू कर दिया जिसके कारण पीछे रह रहे तमाम लोग आ गए और दोनों पक्षों में वादविवाद होने लगा देखते-देखते मारपीट होने लगी । सूचना पर पुलिस पहुंची वीडियो वायरल हुआ।
पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई देर रात तक दोनों दोनों पक्ष थाने में बैठे रहे। पहले पक्ष के देवेंद्र अग्रवाल दूसरे पक्ष से राजा सोनी को पुलिस थाने पर ले गई। थाना प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने आपस में राजीनामा कर लिया है।
फिलहाल मामला तनावपूर्ण स्थिति में है तय किया गया कि दोनों पक्ष अगले दिन एसडीएम के पास जाएंगे और संबंधित जमीन के मलकाना हक की जांच करवाई जाएगी
