સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » मोंठ– कस्बे में कोतवाली मोंठ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तेज आवाज में डीजे बजा रहे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की।

मोंठ– कस्बे में कोतवाली मोंठ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तेज आवाज में डीजे बजा रहे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की।

मोंठ– कस्बे में कोतवाली मोंठ पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए तेज आवाज में डीजे बजा रहे संचालक के खिलाफ कार्रवाई की। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की परीक्षाएं इन दिनों चल रही हैं, जिसके चलते प्रशासन द्वारा ध्वनि प्रदूषण पर विशेष रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ लोगों द्वारा नियमों की अनदेखी कर तेज ध्वनि में डीजे बजाया जा रहा था, जिससे परीक्षार्थियों की पढ़ाई और परीक्षा व्यवस्था प्रभावित हो रही थी।कस्बा में एक कार्यक्रम के दौरान देर शाम तेज आवाज में डीजे बजाया जा रहा था। सूचना मिलते ही कोतवाली मोंठ पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में पाया गया कि निर्धारित समय और ध्वनि सीमा से अधिक आवाज में डीजे संचालित किया जा रहा था।पुलिस ने तत्काल प्रभाव से डीजे सिस्टम को बंद कराया और जब्त कर कोतवाली ले आई। कड़ी चेतावनी दी गई कि परीक्षा अवधि के दौरान शासन-प्रशासन के निर्देशों का पालन करना अनिवार्य है। यदि भविष्य में दोबारा नियमों का उल्लंघन किया गया तो संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कोतवाली प्रभारी राजेश पाल सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड परीक्षाएं विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी होती हैं, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी नागरिकों की जिम्मेदारी है। उन्होंने नगरवासियों से अपील की कि वे सामाजिक कार्यक्रम सादगी और सीमित ध्वनि में आयोजित करें, ताकि छात्रों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

10 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.