સમાચાર ફ્લેશ
मोठ- शनिवार को तहसील समाधान दिवस में एसडीएम गौरव आर्य ने फरियादियों के शिकायती पत्रों को सुना। बुंदेलखंड के झांसी आगमन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का युवा सपा नेता दीपांकर यादव (मून) ने अपने युवा साथियों के साथ किया भव्य स्वागत। बुंदेलखंड के झांसी में छोटे बच्चों को निशाना बनाकर करते हैं गुमराह फिर कराते हैं ये काम। आपके भी बच्चे हैं छोटे तो आप भी हो जाएं सतर्क ओर दीजिए ध्यान। बुंदेलखंड के झांसी दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का पूर्व विधायक दीपनारायण सिंह दीपक यादव ने किया भव्य स्वागत। मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की. झांसी के शाहजहांपुर गांव में पुलिस का पैदल मार्च, ग्रामीणों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा।
Home » Uncategorized » नेशनल हाईवे-27 पर पेट्रोल पंप में शॉर्ट सर्किट से कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

नेशनल हाईवे-27 पर पेट्रोल पंप में शॉर्ट सर्किट से कार बनी आग का गोला, परिवार सुरक्षित

मोंठ। झांसी-कानपुर मार्ग स्थित नेशनल हाईवे-27 पर शुक्रवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। पेट्रोल पंप पर खड़ी एक कार में अचानक शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई और देखते ही देखते वाहन आग का गोला बन गया। कार में सवार पूरा परिवार सुरक्षित बचा लिया गया। कर्मचारियों की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब छह बजे ट्राइबर कार संख्या UP93BL7478 पेट्रोल लेने के लिए हाईवे-27 पर स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंची थी। जैसे ही चालक ने वाहन पंप के पास खड़ा किया, तभी अचानक इंजन से तेज धुआं और लपटें उठने लगीं। देखते ही देखते कार में भीषण आग लग गई। उस समय कार में रामकिशोर राजपूत निवासी बेलमा कला (मोंठ) अपने परिवार के साथ सवार थे। कार में महिलाएं और बच्चे भी मौजूद थे।

अचानक आग लगने से परिवार के लोग घबरा गए। मौके पर मौजूद पेट्रोल पंप कर्मचारियों और समीप स्थित रेस्टोरेंट के स्टाफ ने तुरंत अग्निशामक यंत्रों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां भी मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक आग बुझाई जा चुकी थी।

हालांकि कार पूरी तरह जलकर क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सभी सवारों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

रामकिशोर ने बताया कि वह परिवार सहित जालौन जनपद के एक गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। पूछ और सेसा के बीच स्थित पेट्रोल पंप पर वाहन रोकते ही अचानक इंजन में शॉर्ट सर्किट हो गया और आग भड़क उठी।

गौरतलब है कि यदि वाहन में पेट्रोल भरते समय आग लगती तो बड़ा विस्फोट हो सकता था। कर्मचारियों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से संभावित बड़ी दुर्घटना टल गई।

27 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज कृषि बीमा योजना के तहत किसानों को क्षतिपूर्ति राशि जारी कर दी है झांसी एनआईसी में मुख्यमंत्री योगी ने विधायक एवं प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद कर इसकी समीक्षा की.