मोंठ–कस्बा स्थित श्री शीतला धाम प्रांगण में श्री महाकाल सेवा समिति के तत्वावधान में 8 कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह संपन्न हुआ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सघर्ष सेवा समिति के संदीप सरावगी एवं नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनधि देवेंद्र गुसाँई रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सभी वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे को जीवनसाथी के रूप में स्वीकार किया, जिससे पूरा प्रांगण मंगलध्वनि और आशीर्वाद से गूंज उठा।कार्यक्रम के अध्यक्ष रानू पांडेय ने कहा कि सामूहिक विवाह जैसे आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव का माध्यम हैं। उन्होंने कहा कि आज के समय में विवाह समारोहों में बढ़ते अनावश्यक खर्च और दिखावे की प्रवृत्ति को रोकने के लिए ऐसे कार्यक्रम अत्यंत आवश्यक हैं। सभी नवदंपतियों को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की। साथ ही समिति के सभी पदाधिकारियों और सहयोगकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि समाज सेवा का यह कार्य निरंतर जारी रहना चाहिए।
कार्यक्रम के संयोजक ऋषि राना ने कहा कि श्री महाकाल सेवा समिति का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में सहयोग प्रदान करना है, ताकि कोई भी परिवार आर्थिक अभाव के कारण चिंतित न रहे। उन्होंने बताया कि समिति द्वारा प्रत्येक जोड़े को आवश्यक गृहस्थी सामग्री, वस्त्र और उपहार भेंट किए गए हैं, जिससे वे अपने नए जीवन की शुरुआत सम्मानपूर्वक कर सकें। उन्होंने सभी दानदाताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज के सहयोग से ही ऐसे पुनीत कार्य सफल हो पाते हैं।उपाध्यक्ष जितेंद्र थापक,मोहनलाल पांडेय,राजीव द्विवेदी,पप्पू नन्ना,गोलू पांडेय,प्रिंस सोनी,भगत सिंह,धर्मेन्द्र सोनी,वीरू यादव,मानवेन्द्र गुर्जर,राज चौरसिया,सनी रायकबार,रमाकान्त तिवारी,झब्बे गिरिआदि अनेक लोग मौजूद रहे।
