સમાચાર ફ્લેશ
Home » Uncategorized » मोंठ–शाहजहांपुर थाना पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश–उत्तरप्रदेश की सीमा भांडेर बोर्डर पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मोंठ–शाहजहांपुर थाना पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश–उत्तरप्रदेश की सीमा भांडेर बोर्डर पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

मोंठ–शाहजहांपुर थाना पुलिस द्वारा मध्यप्रदेश–उत्तरप्रदेश की सीमा भांडेर बोर्डर पर चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से की गई।थाना प्रभारी सत्यप्रकाश शर्मा पुलिस बल के साथ बॉर्डर पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान वाहनों के कागजात, ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी, बीमा एवं संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया चालकों तथा बिना सीट बेल्ट वाहन चला रहे चारपहिया चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई भी की गई।पुलिस द्वारा विशेष रूप से बाहरी राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों पर नजर रखी गई। संदिग्ध वाहनों की डिग्गी और सामान की भी बारीकी से जांच की गई, जिससे अवैध शराब, नशीले पदार्थ या अन्य प्रतिबंधित सामग्री की तस्करी को रोका जा सके।थाना प्रभारी ने बताया कि आगामी त्योहारों और विशेष अवसरों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, ताकि अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके इस मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा।

15 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *