समथर — नगर के चुंगी नाका स्थित एयरटेल टावर के समीप शराब के नशे में एक व्यक्ति कुआं में गिर गया । पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया । सोमबार को करीब 3 बजे मुहल्ला चुंगी नाका निवासी रामबिहारी चुंगी नाका स्थित एयर टेल टावर के पास बने कुएं में शराब के नशे में गिर गया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंच कर फायर पुलिस को बुलाकर एवं स्थानीय गोताखोरों की सहायता से उसे सकुशल कुएं से बाहर निकाला और उपचार के लिये सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समथर भेजा । व्यक्ति की हालत ठीक बताई गई है ।
15 Views
