સમાચાર ફ્લેશ
समथर — समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन में एक युवक ने ग्राम स्थित एक मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मोंठ के भरोसा गांव में 21 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह समारोह। समथर — नगर के चुंगी नाका स्थित एयरटेल टावर के समीप शराब के नशे में एक व्यक्ति कुआं में गिर गया । पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया । हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। गरौठा विधायक ने मांगा दुर्घटना में पीड़ित 113 कृषक परिवारों के लिए बजट मोंठ में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित।
Home » Uncategorized » गरौठा विधायक ने मांगा दुर्घटना में पीड़ित 113 कृषक परिवारों के लिए बजट

गरौठा विधायक ने मांगा दुर्घटना में पीड़ित 113 कृषक परिवारों के लिए बजट

गरौठा विधायक ने मांगा दुर्घटना में पीड़ित 113 कृषक परिवारों के लिए बजट

अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पत्र सौंपा

मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजनान्तर्गत दुर्घटना में पीड़ित परिवारों को धनराशि जारी करने की मांग
सर्पदंश एवं दुर्घटना में मृत्यु होने पर सरकार से मिलती है मदद

मोंठ–गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव संजय प्रसाद से मुलाकात कर मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजनान्तर्गत दुर्घटना में पीड़ित 113 किसान परिवारों को भुगतान किए जाने के लिए बजट आवंटित कराए जाने का अनुरोध किया है. इस संदर्भ में उन्होंने आयुक्त एवं सचिव राजस्व परिषद उ०प्र० अनुभाग 16 (बजट) लखनऊ को प्रेषित जिलाधिकारी झाँसी के पत्र का संज्ञान लेने की मांग की विधायक जवाहर लाल राजपूत ने अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री को पत्र सौंपते हुए बताया कि 05 फरवरी 2026 को झांसी जनपद के 113 पीड़ित कृषक परिवारों को मुख्यमंत्री कृषक कल्याण योजनान्तर्गत भुगतान हेतु बजट आवंटित करवाए जाने का अनुरोध किया गया है. उन्होंने बताया कि बजट उपलब्ध न होने के कारण झॉसी जनपद के 113 कृषक परिवार लम्बे समय से योजना के लाभ से बंचित हैं . विधायक राजपूत ने सर्प दंश एवं अन्य दुर्घनाओं में मृतक हुए किसानों के पीड़ित परिवारजनों को योजना का लाभ दिलवाने के लिए आवश्यक बजट आवंटित करवाने का अनुरोध किया है. अपर मुख्य सचिव मुख्यमंत्री ने संजय प्रसाद ने शीघ्र बजट आवंटित करवाने का आश्वासन दिया है।

14 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *