સમાચાર ફ્લેશ
समथर — समथर थाना क्षेत्र के ग्राम साकिन में एक युवक ने ग्राम स्थित एक मंदिर परिसर में पीपल के पेड़ पर रस्सी से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । मोंठ के भरोसा गांव में 21 फरवरी को होगा सामूहिक विवाह समारोह। समथर — नगर के चुंगी नाका स्थित एयरटेल टावर के समीप शराब के नशे में एक व्यक्ति कुआं में गिर गया । पुलिस एवं स्थानीय लोगों की मदद से उसे बाहर निकाला गया । हर सोमवार शीतला माता मंदिर पांडौरी में आयोजित हो रहा भंडारादूर-दराज़ से उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़। गरौठा विधायक ने मांगा दुर्घटना में पीड़ित 113 कृषक परिवारों के लिए बजट मोंठ में ‘हमारे आंगन हमारे बच्चे’ कार्यक्रम आयोजित।
Home » Uncategorized » हत्या के प्रयास मामले में गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाईनिर्माणाधीन पुलिया के पास से आरोपी को दबोचा

हत्या के प्रयास मामले में गड़वार पुलिस की बड़ी कार्रवाईनिर्माणाधीन पुलिया के पास से आरोपी को दबोचा

गड़वार(बलिया): थाना क्षेत्र के सिहांचवर खुर्द गांव में पिछले वर्ष अक्टूबर में हुए गोलीकांड के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। हत्या के प्रयास से संबंधित इस प्रकरण में वांछित चल रहे चौथे आरोपी सिहांचवर कला निवासी अजय प्रताप सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपाशंकर के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर मो. उस्मान व थानाध्यक्ष गड़वार हितेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम सक्रिय थी।
जानकारी के अनुसार सोमवार को उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव अपने साथियों के साथ क्षेत्र में वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि केस संख्या 229/2025 से संबंधित वांछित आरोपी के जिगनी खास स्थित निर्माणाधीन पुलिया के पास मौजूद होने की जानकारी मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर सिहांचवर कला निवासी अजय प्रताप सिंह को दोपहर में गिरफ्तार कर लिया।
उल्लेखनीय है कि बीते 6 अक्टूबर को सिहांचवर खुर्द गांव में हुए गोलीकांड में गांव के ही सूरज राजभर को गोली लगी थी। इस मामले में कुल आठ लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था। अब तक चार आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष की तलाश जारी है। अभियुक्त के विरुद्ध 229/2025 धारा 109(1), 191(2), 191(3), 115(2), 352, 351(3) बीएनएस थाना गड़वार में पंजीकृत है। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अनिल कुमार यादव, आरक्षी मानसिंह यादव और आरक्षी शिवम पटेल शामिल रहे। थानाध्यक्ष हितेश कुमार ने बताया कि शेष आरोपितों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

33 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *