Home » Uncategorized » मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत किया जागरूक

मोठ — नगर के कटरा बाजार स्थित मदर टेरेसा पब्लिक स्कूल मे महिलाओं एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा सम्मान और स्वावलंबन के प्रति महिला कांस्टेबलों द्वारा मिशन शक्ति के तहत जागरूक किया। इस अवसर पर उप निरीक्षक मुन्ना सिंह एवं महिला कांस्टेबल मंजू, विमल यादव ,नेहा आदि ने महिला सशक्तिकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महिला उत्पीड़न घरेलू हिंसा,दहेज प्रथा, तीन तलाक सुरक्षा सहयोग एवं संरक्षण जैसे मामलों के प्रति स्वयंसेवी संस्थाओं तथा ग्राम पंचायत में आंगनबाड़ी केदो में आशा बहू के माध्यम से महिलाओं को मिशन शक्ति केंद्र के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान उन्हें हेल्प डेस्क लाइन ,एंटी रोमियो स्क्वाड जैसी महिला उत्पीड़न को रोकने के लिए कानून व्यवस्था की जानकारी दी गई। पीड़ित महिलाएं एवं छात्राएं प्रत्येक थाने में मेला मिशन शक्ति केंद्र खुले हुए हैं। जहां महिलाएं अपनी शिकायत कर सकती हैं।इस कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षाएं रोशनी ,प्रिंसी, अंजलि,शिवानी वर्मा,मुस्कान, रिचा कनकने, एवं छात्राएं प्राप्ति गुप्ता शिवी उपाध्याय,चाहत रैकवार, आरफा खान,साक्षी गौतम,आलिया मिर्जा विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार नामदेवऔर सत्येंद्र कुमार पटेल तथा अनेक शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रही। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार नामदेव ने कोतवाली मोठ से आए उप निरीक्षक मुन्ना सिंह एवं महिला कांस्टेबल का आभार व्यक्त किया।

16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमो नारायण न्यूज – विशेष सूचनाहर घर में बच्चों का जन्मदिन सबसे खास और खुशी का अवसर होता है। इस खुशी में नमो नारायण न्यूज भी आपके साथ सहभागी बनेगा।अब आप भी अखबारों की तरह नमो नारायण न्यूज में अपने बच्चों (10 वर्ष तक) के जन्मदिन पर निःशुल्क फोटो एवं बधाई संदेश प्रकाशित करवा सकते हैं।इसके लिए जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चे की फोटो, नाम व पता हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। संपर्क: 8299065535— मृदुल पाण्डेय, मोंठसंपादक – नमो नारायण न्यूज