Home » Uncategorized » यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ में होंगी जमा। बनाया गया उप संकलन केंद्र।

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ में होंगी जमा। बनाया गया उप संकलन केंद्र।

यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ में होंगी जमा।

मोंठ = उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की आगामी 18 फरवरी से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस क्रम में मोंठ स्थित आदर्श इंटर कॉलेज को उप संकलन केंद्र बनाया गया है।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक विनोद कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि बोर्ड परीक्षा के दौरान क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक परीक्षा केंद्रों की उत्तर पुस्तिकाएं आदर्श इंटर कॉलेज में जमा कराई जाएंगी। इसके लिए विद्यालय परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि उत्तर पुस्तिकाओं का सुरक्षित संकलन एवं संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि सुरक्षा एवं गोपनीयता को ध्यान में रखते हुए संबंधित कक्षों को व्यवस्थित किया जा रहा है तथा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप ही कॉपियों का संकलन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बोर्ड परीक्षा एक संवेदनशील प्रक्रिया है, ऐसे में सभी शिक्षक, कर्मचारी और संबंधित अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और सतर्कता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।
विद्यालय को उप संकलन केंद्र बनाए जाने से क्षेत्र में प्रशासनिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। परीक्षा अवधि के दौरान पुलिस एवं विभागीय अधिकारियों की निगरानी में उत्तर पुस्तिकाओं का आवागमन और जमा करने की प्रक्रिया संपन्न कराई जाएगी, जिससे किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की संभावना न रहे। इस मौके पर गोपाल सिंह यादव, अध्यापक सहित अनेक शिक्षक मौजूद रहे।

===== इन विद्यालयों की कॉपी जमा होगी।

आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ,
केसीपी इंटर कॉलेज मोंठ,
उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करगुवा, महंत रामेश्वर दास इंटर कॉलेज अमरा, राजकीय इंटर कॉलेज शाहजहांपुर, राजकीय इंटर कॉलेज समथर, भगीरथ इंटर कॉलेज पूंछ, सुभाष इंटर कॉलेज पूंछ, सरदार पटेल इंटर कॉलेज चिरगांव, आर एलडी इंटर कॉलेज चिरगांव की कॉपियां जमा होगी।

109 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *