मोंठ: नगर के संभ्रांत नागरिक पंडित अवधेश दुबे की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी का पूर्ण आयु पूर्ण करने के उपरांत 103 वर्ष बैकुंठधाम गमन हो गया। उनके निधन का समाचार मिलते ही नगर एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। स्वर्गीय सावित्री देवी धार्मिक प्रवृत्ति की सरल, मिलनसार महिला थी।उन्होंने अपने जीवन में परिवार, समाज और संस्कृति के प्रति समर्पण भाव से कर्तव्यों का निर्वहन किया।
उनके निधन पर ब्राह्मण समाज सहित नगर के गणमान्य नागरिकों, रिश्तेदारों एवं परिचितों ने गहरा शोक व्यक्त किया। शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाते हुए लोगों ने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
शोक सभा में सुरेश दुबे, अखिलेंद्र तिवारी, उमाशंकर तिवारी, कैलाश गिरी, विजय विष्णु गिरी,राघवेंद्र मिश्रा, अरविंद पटसारिया, प्रमोद तिवारी,मोहनलाल पाण्डेय, राजेंद्र नायक, नीलू नायक,गुड्डा पाठक, महेश मुदगिल, विजय उपाध्याय, दिलीप पाण्डेय, राजीव द्विवेदी, आशीष पांडेय, विनय त्रिपाठी, नवीन द्विवेदी, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
