Home » Uncategorized » मोंठ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, विशेष अभियान चलाएगी पुलिस

मोंठ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, विशेष अभियान चलाएगी पुलिस

मोंठ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, विशेष अभियान चलाएगी पुलिस।

मोंठ— कस्बा क्षेत्र में बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं और यातायात नियमों की अनदेखी को देखते हुए मोंठ पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। कोतवाल मोंठ राजेश पाल सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा है कि बाइक पर तीन सवारियों के चलन पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही पटाखा साइलेंसर लगाकर तेज और असामान्य आवाज करने वाली बुलेट मोटरसाइकिलों के खिलाफ भी विशेष अभियान चलाया जाएगा। ऐसे वाहनों को मौके पर ही सीज किया जाएगा।
कोतवाल ने बताया कि बाइक पर तीन सवारी न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि यह चालक और अन्य राहगीरों की जान के लिए भी खतरा बनता है। वहीं पटाखा साइलेंसर से निकलने वाली तेज आवाज से आमजन, बुजुर्गों और बच्चों को परेशानी होती है, साथ ही ध्वनि प्रदूषण भी बढ़ता है।
उन्होंने कहा कि पुलिस टीम द्वारा कस्बा और ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान बिना हेलमेट, तीन सवारी, कागजातों की कमी और अवैध साइलेंसर लगाने वालों पर चालान और सीज की कार्रवाई की जाएगी। कोतवाल ने युवाओं से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और पुलिस को सहयोग दें, ताकि सड़क हादसों पर रोक लगाई जा सके और क्षेत्र में शांति व सुरक्षा बनी रहे।

69 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *