Home » Uncategorized » यूपी बोर्ड परीक्षा: तनाव नहीं, नियमित अध्ययन से मिलेगी सफलता — विजय विष्णु गिरी पूर्व प्रवक्ता

यूपी बोर्ड परीक्षा: तनाव नहीं, नियमित अध्ययन से मिलेगी सफलता — विजय विष्णु गिरी पूर्व प्रवक्ता

यूपी बोर्ड परीक्षा: तनाव नहीं, नियमित अध्ययन से मिलेगी सफलता — विजय विष्णु गिरी पूर्व प्रवक्ता

मोंठ:यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ते तनाव पर आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ के पूर्व प्रवक्ता विजय विष्णु गिरी ने महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा को लेकर अनावश्यक तनाव लेना विद्यार्थियों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। यदि छात्र सामान्य दिनों की तरह नियमित रूप से पढ़ाई करें और शांत मन से परीक्षा दें, तो सफलता निश्चित है।
पूर्व प्रवक्ता विजय विष्णु गिरी ने कहा कि परीक्षा किसी भी विद्यार्थी की क्षमता का आकलन करने का एक माध्यम मात्र है, जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं। तनाव में आकर पढ़ाई करने से याद की गई चीजें भी परीक्षा के समय भूलने की आशंका रहती है। वहीं, संयम और आत्मविश्वास के साथ किया गया अध्ययन बेहतर परिणाम देता है।
उन्होंने छात्रों को सलाह दी कि वे पढ़ाई के साथ-साथ पर्याप्त नींद लें, समय पर भोजन करें और स्वयं पर भरोसा रखें। हाई रैंक की चाह में अत्यधिक दबाव बनाना उल्टा असर डाल सकता है। नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन और सकारात्मक सोच ही अच्छे अंक और उच्च रैंक दिलाने में सहायक होते हैं।
अंत में उन्होंने अभिभावकों से भी अपील की कि वे बच्चों पर अनावश्यक दबाव न बनाएं, बल्कि उनका मनोबल बढ़ाएं, जिससे छात्र पूरी क्षमता के साथ परीक्षा में शामिल हो सकें।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *