સમાચાર ફ્લેશ
योगी सरकार के बजट में झांसी की कई परियोजनाओं का उल्लेख, प्रोत्साहन का ऐलान नमो नारायण न्यूज – विशेष सूचनाहर घर में बच्चों का जन्मदिन सबसे खास और खुशी का अवसर होता है। इस खुशी में नमो नारायण न्यूज भी आपके साथ सहभागी बनेगा।अब आप भी अखबारों की तरह नमो नारायण न्यूज में अपने बच्चों (10 वर्ष तक) के जन्मदिन पर निःशुल्क फोटो एवं बधाई संदेश प्रकाशित करवा सकते हैं।इसके लिए जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चे की फोटो, नाम व पता हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। संपर्क: 8299065535— मृदुल पाण्डेय, मोंठसंपादक – नमो नारायण न्यूज गुरसरांय(झांसी): उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी का आगमन 13 को।संगठन ने तैयारियों का लिया जायजा यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ में होंगी जमा। बनाया गया उप संकलन केंद्र। मोंठ: नगर के संभ्रांत नागरिक पंडित अवधेश दुबे की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर ब्राम्हण समाज ने शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया। मोंठ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, विशेष अभियान चलाएगी पुलिस
Home » Uncategorized » सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीओ मोंठ

सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीओ मोंठ

सोशल मीडिया पर शस्त्र प्रदर्शन करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : सीओ मोंठ

मोंठ— सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शस्त्रों का प्रदर्शन करना कानूनन अपराध की श्रेणी में आता है। इसको लेकर क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोंठ अजय श्रोतिय ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए आमजन से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर लाइसेंसी अथवा अवैध हथियारों के साथ फोटो, वीडियो या किसी भी प्रकार का प्रदर्शन करना गंभीर अपराध है, जिस पर पुलिस द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
सीओ अजय श्रोतिय ने बताया कि वर्तमान में सोशल मीडिया की लगातार निगरानी की जा रही है। किसी भी व्यक्ति द्वारा फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप स्टेटस या अन्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर हथियारों का प्रदर्शन, भय फैलाने या दबंगई दिखाने के उद्देश्य से किया गया पोस्ट पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। इसमें शस्त्र अधिनियम सहित अन्य सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जा सकता है।
उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से अपील करते हुए कहा कि कानून का पालन करें और सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए करें। किसी भी तरह की लापरवाही या कानून उल्लंघन पर पुलिस कोई रियायत नहीं बरतेगी। साथ ही अधीनस्थ पुलिस कर्मियों को भी ऐसे मामलों में त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

29 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमो नारायण न्यूज – विशेष सूचनाहर घर में बच्चों का जन्मदिन सबसे खास और खुशी का अवसर होता है। इस खुशी में नमो नारायण न्यूज भी आपके साथ सहभागी बनेगा।अब आप भी अखबारों की तरह नमो नारायण न्यूज में अपने बच्चों (10 वर्ष तक) के जन्मदिन पर निःशुल्क फोटो एवं बधाई संदेश प्रकाशित करवा सकते हैं।इसके लिए जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चे की फोटो, नाम व पता हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। संपर्क: 8299065535— मृदुल पाण्डेय, मोंठसंपादक – नमो नारायण न्यूज