સમાચાર ફ્લેશ
योगी सरकार के बजट में झांसी की कई परियोजनाओं का उल्लेख, प्रोत्साहन का ऐलान नमो नारायण न्यूज – विशेष सूचनाहर घर में बच्चों का जन्मदिन सबसे खास और खुशी का अवसर होता है। इस खुशी में नमो नारायण न्यूज भी आपके साथ सहभागी बनेगा।अब आप भी अखबारों की तरह नमो नारायण न्यूज में अपने बच्चों (10 वर्ष तक) के जन्मदिन पर निःशुल्क फोटो एवं बधाई संदेश प्रकाशित करवा सकते हैं।इसके लिए जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चे की फोटो, नाम व पता हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। संपर्क: 8299065535— मृदुल पाण्डेय, मोंठसंपादक – नमो नारायण न्यूज गुरसरांय(झांसी): उत्तर प्रदेश माध्यामिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कुमार त्रिपाठी का आगमन 13 को।संगठन ने तैयारियों का लिया जायजा यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियां आदर्श इंटर कॉलेज मोंठ में होंगी जमा। बनाया गया उप संकलन केंद्र। मोंठ: नगर के संभ्रांत नागरिक पंडित अवधेश दुबे की माताजी स्वर्गीय सावित्री देवी के निधन पर ब्राम्हण समाज ने शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया। मोंठ में यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, विशेष अभियान चलाएगी पुलिस
Home » Uncategorized » मोंठ: शादी सीजन में तेज डीजे से बाधित हो रही बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई

मोंठ: शादी सीजन में तेज डीजे से बाधित हो रही बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई

शादी सीजन में तेज डीजे से बाधित हो रही बोर्ड परीक्षार्थियों की पढ़ाई

मोंठ।
कस्बा मोंठ में इन दिनों शादी-विवाह का सीजन पूरे शबाब पर है। कस्बे में करीब एक दर्जन विवाह घर संचालित हैं, जिनमें प्रतिदिन शादियां हो रही हैं। विवाह आयोजनों के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाकर बारात की अगुवानी की जा रही है। देर रात तक चलने वाले इस शोर-शराबे से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है।

बोर्ड परीक्षाएं नजदीक होने के कारण विद्यार्थी गंभीरता से अध्ययन में जुटे हैं, लेकिन विवाह घरों और बारातों में बजने वाले तेज डीजे से उनकी एकाग्रता भंग हो रही है। अभिभावकों का कहना है कि बच्चे रात के समय पढ़ाई करते हैं, लेकिन शोर के कारण न तो वे मन लगाकर पढ़ पा रहे हैं और न ही समय पर आराम कर पा रहे हैं। इससे बच्चों में तनाव बढ़ रहा है।

इस समस्या को लेकर नगर के एक दर्जन से अधिक अभिभावकों ने नाराजगी जाहिर की है। अभिभावक रामस्वरूप गुप्ता, सुरेश चंद्र अवस्थी, विनोद कुमार मिश्रा, राजेंद्र सिंह बुंदेला, मनोज कुमार यादव, प्रदीप अग्रवाल, अशोक कुमार वर्मा, महेश चंद्र तिवारी, कैलाश नारायण शुक्ला, अरुण कुमार जैन, संजय कुमार कुशवाहा और राकेश सिंह चौहान का कहना है कि नियमों के बावजूद देर रात तक तेज डीजे बजाया जा रहा है।

अभिभावकों ने प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि बोर्ड परीक्षाओं के मद्देनजर साउंड सिस्टम की आवाज और समय सीमा पर सख्ती से नियंत्रण किया जाए। उनका कहना है कि शादी समारोह अपनी जगह हैं, लेकिन छात्रों के भविष्य से समझौता नहीं किया जा सकता। यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों के परीक्षा परिणामों पर पड़ सकता है।

16 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नमो नारायण न्यूज – विशेष सूचनाहर घर में बच्चों का जन्मदिन सबसे खास और खुशी का अवसर होता है। इस खुशी में नमो नारायण न्यूज भी आपके साथ सहभागी बनेगा।अब आप भी अखबारों की तरह नमो नारायण न्यूज में अपने बच्चों (10 वर्ष तक) के जन्मदिन पर निःशुल्क फोटो एवं बधाई संदेश प्रकाशित करवा सकते हैं।इसके लिए जन्मदिन से एक दिन पहले बच्चे की फोटो, नाम व पता हमारे व्हाट्सएप नंबर पर भेजें। संपर्क: 8299065535— मृदुल पाण्डेय, मोंठसंपादक – नमो नारायण न्यूज