Home » Uncategorized » मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच में एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच में एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण संपन्न

कोंच (जालौन)
मथुरा प्रसाद महाविद्यालय, कोंच में दिनांक 03 फरवरी 2026 को 58 उत्तर प्रदेश वहिनी एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल एस. के. सिंह द्वारा एनसीसी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के महत्व पर प्रेरक संबोधन दिया तथा महाविद्यालय के एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी के कार्यों की सराहना की।
इस अवसर पर कर्नल एस. के. सिंह के साथ सूबेदार मेजर दुर्गाराम, सूबेदार नरेंद्र सिंह, जीसीआई सुश्रिता टी. थोडकर, हवलदार ओम बहादुर एवं हवलदार होम बहादुर थापा उपस्थित रहे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विजय विक्रम सिंह, रोवर प्रभारी डॉ. भूपेंद्र कुमार त्रिपाठी, हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. सुधीर कुमार अवस्थी, कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार एवं दीपक कुमार ने पुष्पगुच्छ भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया।
कैडेट साक्षी एवं दीपाली ने पायलट के रूप में कमांडिंग ऑफिसर को एस्कॉर्ट करते हुए परेड ग्राउंड तक पहुंचाया। परेड ग्राउंड में सीनियर कैडेट दर्श द्विवेदी ने रिपोर्टिंग करते हुए कैडेट्स का परिचय प्रस्तुत किया।
निरीक्षण के दौरान कैडेट्स द्वारा फील्ड सिग्नल, वेपन, फाइल फॉर्मेशन, कंपास एवं सर्विस प्रोटेक्टर के मॉडलों का प्रदर्शन किया गया, जिसकी कमांडिंग ऑफिसर ने सराहना की। साथ ही फ्लैग होस्टिंग पॉइंट, एनसीसी प्रतीक संरचना एवं एनसीसी ध्वज चित्र का भी निरीक्षण किया गया।
इसके अतिरिक्त एनसीसी कार्यालय, स्टोर रूम तथा कैडेट्स द्वारा विकसित इंद्रप्रस्थ वाटिका का अवलोकन कर व्यवस्थाओं की प्रशंसा की गई।
कार्यक्रम के समापन पर प्राचार्य डॉ. विजय विक्रम सिंह एवं एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ. हरिश्चंद्र तिवारी द्वारा कर्नल एस. के. सिंह को प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कैडेट्स के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कैडेट राजकुमार, अवंतिका, राम जी, गोविंद, रिया, विवेक, कशिश, कृष्णा सहित महाविद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

रविकांत द्विवेदी RK रिपोर्टर, जालौन…🖊️📹
📲7007725321

40 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *