मोंठ–नेहरूनगर हाइवे पर ग्रामीण स्टेडियम का गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने आज निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने निर्माण स्थल का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कार्यदायी संस्था को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने और उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से इस स्टेडियम का निर्माण कराया गया है।विधायक ने बताया कि ग्रामीण स्टेडियम का शुभारंभ बहुत जल्द विधिवत रूप से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के खिलाड़ियों को शीघ्र ही बेहतर खेल सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम ग्रामीण अंचल के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात साबित होगा, जहां वे क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी सहित अन्य खेलों का अभ्यास कर सकेंगे। स्टेडियम में बास्केट बॉल, ओपिन जिम टेबिल टेनिस के साथ-साथ दर्शक दीर्घा, खिलाड़ियों के लिए ड्रेसिंग रूम, शौचालय, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की गयी है।
विधायक ने कहा कि सरकार की मंशा है कि ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को भी शहरों की तरह आधुनिक खेल सुविधाएं मिलें। इससे न केवल खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।इस मौके पर विकास निरंजन,मुकेश राजपूत,अनिल सोनी,महेंद्र राजपूत सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
अध्यापिका के निधन पर शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया।
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ–नेहरूनगर हाइवे पर ग्रामीण स्टेडियम का गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने निरीक्षण किया।
मोंठ–नेहरूनगर हाइवे पर ग्रामीण स्टेडियम का गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत ने निरीक्षण किया।
Mardul Pandey
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
March 29, 2026
1:35 am
अध्यापिका के निधन पर शोक सभा आयोजित कर शोक व्यक्त किया गया।
March 29, 2026
1:34 am
कुम्हरार में श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, श्रद्धालुओं ने लिया धर्म लाभ।
March 29, 2026
1:33 am