मोंठ: कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की विधिवत पूजा-अर्चना से की गई, जिसके पश्चात स्थानीय महिला गायकों ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति दी।
“ॐ नमः शिवाय”, “भोलेनाथ की जय” जैसे गगनभेदी जयकारों से पूरा शिव धाम गूंज उठा। भजनों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए और माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो गया। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर कार्यक्रम में सहभागिता की।
भजन-कीर्तन के उपरांत सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में मंदिर समिति के पदाधिकारियों एवं सेवाधारियों ने व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि इस प्रकार के धार्मिक आयोजनों का उद्देश्य समाज में आपसी सौहार्द, धार्मिक आस्था और आध्यात्मिक चेतना को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में स्थानीय सहयोग भी सराहनीय रहा।
સમાચાર ફ્લેશ
श्री ध्वजंगली बाबा का मना जन्मोत्सव,हरिहरात्मक महायज्ञ के लिए हुआजपूजन
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
मोंठ: निकटवर्ती ग्राम पावई स्थित श्री दुर्गाजी बड़ेरा पहाड़ पर चैत्र मास में लगने वाला ऐतिहासिक विराट मेला इस वर्ष 30 मार्च से 2 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा।
मोंठ। पेट्रोल-डीजल की उपलब्धता को लेकर फैली अफवाहों के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया।
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
Home
»
Uncategorized
»
मोंठ: कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
मोंठ: कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया।
Mardul Pandey
जनसम्मान यात्रा की हुई शुरुआत, एकत्रित हुई भारी जनसमूह
March 29, 2026
4:00 pm
सड़क पर कार खड़ी करके चला गया चालक, लगा रहा जाम, पुलिस ने खुलवाया
March 29, 2026
1:37 am
समथर में चैत्र नवरात्रि में मूर्तियों का विसर्जन किया गया।
March 29, 2026
1:35 am