સમાચાર ફ્લેશ
मोंठ–मून इण्टरनेशनल पब्लिक स्कूल भुजोंद में कक्षा 12 वीं के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है। मोंठ:  कस्बा स्थित प्रसिद्ध शिव धाम मंदिर परिसर में सोमवार की देर शाम भक्ति और श्रद्धा से ओतप्रोत भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। मोंठ कोतवाली पहुंचे सीओ अजय श्रोतिय, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
Home » Uncategorized » मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने मतदेय स्थलों पर उपस्थित बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने मतदेय स्थलों पर उपस्थित बीएलओ के कार्यों का किया निरीक्षण

झांसी: मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक श्री बिमल कुमार दुबे ने विशेष अभियान दिवस पर बी०एल०ओ० के कार्यों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के समय जवाइंट मजिस्ट्रेट श्री जी अक्षय दीपक, उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री शिव प्रताप शुक्ल, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी/तहसीलदार श्री विवेक कुमार एवं क्षेत्रीय सुपरवाइजर उपस्थित रहे। मंडलायुक्त ने आर्य कन्या इण्टर कालेज सीपरी बाजार भाग-1, भाग-2, भाग-3, भाग-4 व भाग-5, महारानी लक्ष्मीबाई जू०हा० स्कूल (इंग्लिश मीडियम) एलवीएम कैम्पस भाग-1, भाग-2, भाग-3, भाग-4, लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इण्टर कालेज भाग-1, भाग-2, भाग-3 व भाग-4, पं० कृष्णचन्द्र शर्मा क० इं० कालेज भाग-1, भाग-2, भाग-3, भाग-4 एवं भाग-5 का स्थलीय निरिक्षण कर विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्य में आ रही कठिनाई के सम्बन्ध में सुझाव दिए, निरीक्षण में लक्ष्मी व्यायाम मंदिर इण्टर कालेज भाग-1 के मतदान स्थल पर श्री कृष्ण कान्त गुप्ता, बी०एल०ओ० अनुपस्थित पाये गए। इस बूथ से सम्बन्धित कार्य सुपरवाइजर द्वारा अन्य बी०एल०ओ० के सहयोग से कराया जा रहा है। इस पर मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने उप जिलाधिकारी, सदर, झांसी को निर्देशित किया कि सम्बंधित बी०एल०ओ० से स्पष्टीकरण प्राप्त कर अग्रेतर कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के समय यह तथ्य संज्ञान में आये कि बी०एल०ओ० के पास काफी संख्या में फार्म डिजिटाइजेशन हेतु लम्बित हैं। मण्डलायुक्त/रोल प्रेक्षक ने सभी सुपरवाइजर्स को निर्देशित किया है कि अपने से सम्बन्धित सभी मतदेय स्थलों पर प्राप्त होने वाले फार्म 6, 7 व 8 की सूचना एकत्रित की जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी फार्म 24 घंटे के अन्दर अनिवार्य रूप से डिजिटाइज्ड हो जाए। इसके अतिरिक्त ए०ई०आर०ओ० के द्वारा फील्ड वैरिफिकेशन के लिए जो फार्म बी०एल०ओ० को भेजे गये हैं, उनका भी सत्यापन करके एक सप्ताह के भीतर ए०ई०आर०ओ० के पोर्टल पर वापस करें। दोनों प्रकार के फार्म्स से सम्बन्धित सूचना क्षेत्रीय सुपरवाइजर द्वारा एकत्रित करके ए०ई०आर०ओ० को प्रतिदिन भेजी जाए।

उन्होंने उप जिला निर्वाचन अधिकारी/अपर जिलाधिकारी, झांसी को निर्देशित किया है कि प्रतिदिन वी०सी० के माध्यम से उस दिन किये गए समस्त कार्यों की पोर्टल पर समीक्षा करें और यह भी सुनिश्चित करें कि कोई भी फार्म Unprocessed न रहे। साथ ही यह भी निर्देश दिये जाते हैं कि बी०एल०ओ० द्वारा किये गए फार्म डिजिटाइजेशन कार्य की प्रतिदिन समीक्षा करें।

60 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मोंठ–दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज, आमखेरा रोड पर UDEESHA 2026 के अंतर्गत भव्य वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास के साथ किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

मोंठ। थाना मोंठ ग्राम बम्हरौली निवासी हेमंत अहिरवार ने जहर निगल लिया जिसमें उसकी मौत गई। मृतक की पत्नी ने कस्बा मोंठ के दो लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला पंजीकृत कराया है।