Home » Uncategorized » मोंठ: पीएम कंपोजिट विद्यालय कुम्हरार में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ।

मोंठ: पीएम कंपोजिट विद्यालय कुम्हरार में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ।

पीएम कंपोजिट विद्यालय कुम्हरार में डिजिटल लाइब्रेरी का शुभारंभ।

मोंठ: कुम्हरार स्थित पीएम कंपोजिट विद्यालय में डिजिटल लाइब्रेरी पुस्तकालय एवं विभिन्न संकायों का शुभारंभ गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि डिजिटल लाइब्रेरी से छात्रों को आधुनिक शिक्षा संसाधनों तक आसान पहुंच मिलेगी, जिससे उनकी अध्ययन क्षमता और तकनीकी समझ मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरों जैसी शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। अतिथियों ने विद्यालय में स्थापित डिजिटल पुस्तकालय का निरीक्षण किया और उपलब्ध ई-बुक्स, ऑनलाइन अध्ययन सामग्री एवं कंप्यूटर सुविधाओं की जानकारी ली।
विधायक जवाहर लाल राजपूत ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे डिजिटल संसाधनों का अधिकतम उपयोग कर छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करें। वहीं ग्राम प्रधान देशराज सिंह ने कहा कि यह पहल गांव के बच्चों के भविष्य को संवारने में अहम भूमिका निभाएगी।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रशासन द्वारा अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि मोंठ देवेंद्र गुसाई, सचिव अरविंद वर्मा सहित , शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

115 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *