Home » Uncategorized » मोंठ में श्री राम कथा में शामिल हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा।

मोंठ में श्री राम कथा में शामिल हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा।

मोंठ में श्री राम कथा में शामिल हुए पूर्व गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा।

मोंठ: कस्बे में आयोजित भव्य श्री राम कथा के दौरान श्रद्धा और भक्ति का अनुपम दृश्य देखने को मिला। मध्य प्रदेश सरकार के पूर्व गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. नरोत्तम मिश्रा श्री राम कथा में विशेष रूप से पहुंचे। इस अवसर पर गरौठा विधायक जवाहर लाल राजपूत भी उनके साथ मौजूद रहे। कथा पंडाल में पहुंचते ही दोनों जनप्रतिनिधियों का आयोजकों एवं श्रद्धालुओं ने माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।
श्री राम कथा के दौरान डॉ. नरोत्तम मिश्रा और विधायक जवाहर लाल राजपूत ने विधिविधान से भगवान श्रीराम की आरती की। आरती के समय पूरा पंडाल जय श्रीराम के उद्घोष से गूंज उठा और वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा वाचक द्वारा मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शों, त्याग और धर्म के संदेश पर प्रकाश डाला गया, जिसे उपस्थित श्रद्धालुओं ने भावविभोर होकर सुना।
आरती उपरांत डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि श्री राम कथा समाज को सदाचार, सेवा और राष्ट्रभक्ति का मार्ग दिखाती है। वहीं विधायक जवाहर लाल राजपूत ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजनों से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूती मिलती है। इस मौके परधर्म गुरु महंत वैदेही बल्लभ शरण महाराज,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह क्षेत्रीय कार्यवाह पूर्वी उत्तर प्रदेश अनिल श्रीवास्तव, विभाग प्रचारक मनोज कुमार, सह विभाग प्रचारक अजीत,जिला प्रचारक चंदन सिंह, बंटी गौतम, शुकर्ण मिश्रा, सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

93 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *