Home » Uncategorized » बुंदेलखंड के झांसी के मोंठ में अपर सचिव ने औचक निरीक्षण कर प्रयोगात्मक परीक्षाओं का लिया जायजा।

बुंदेलखंड के झांसी के मोंठ  में अपर सचिव ने औचक निरीक्षण कर प्रयोगात्मक परीक्षाओं का लिया जायजा।

अपर सचिव ने औचक निरीक्षण कर प्रयोगात्मक परीक्षाओं का लिया जायजा
मोंठ। केसीपी इंटर कॉलेज मोंठ में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के अपर सचिव अनिल कुमार यादव ने औचक निरीक्षण कर विद्यालय में संचालित प्रयोगात्मक परीक्षाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगात्मक परीक्षाओं की व्यवस्थाओं, पारदर्शिता और अनुशासन की स्थिति का गहन अवलोकन किया।
अपर सचिव ने प्रयोगशालाओं का भ्रमण कर परीक्षा की तैयारी, प्रयोग सामग्री की उपलब्धता, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा परीक्षकों की भूमिका की जांच की। उन्होंने परीक्षा कक्षों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी और सुरक्षा एवं अनुशासन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और परिषद के निर्धारित नियमों के अनुरूप ही संपन्न होनी चाहिए।
निरीक्षण के उपरांत अपर सचिव ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि जहां भी सुधार की आवश्यकता हो, वहां समय रहते आवश्यक कदम उठाए जाएं। उन्होंने विद्यालय प्रशासन को परीक्षाओं की गुणवत्ता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए।
इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार राठौर, मिलन गुप्ता, राजीव कुमार पाठक, सोमनाथ सिंह यादव, अशोक कुमार गौतम, कृपाल सिंह खरे सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। निरीक्षण से विद्यालय प्रशासन में सतर्कता का माहौल बना रहा।

150 Views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *